![]() |
| अनंत सिंह के सरकारी आवास पर गिरफ्तार करने पहुचा पटना पुलिस |
फरार क्यों हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह, गिरफ्तार करने गई पटना पुलिस खाली हाथ लौटी...
आपको बताते चलें कि बीते कुछ दिन पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह के बाढ़ के नदवां बाला घर पर पटना पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी की गई थी। जसमे Ak47, मैगजीन, गोलियाँ और हैंडग्रेनेड बरामद किया गया था। लेकिन मोकामा विधायक अनंत सिंह ने इस सबके पीछे राजनीतिक साजिश बताया था। और वो इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की बात कही थी मुख्यमंत्री को कई बार फोन लगाया गया लेकिन मुख्यमंत्री से बात नहीं हुआ। उसके बाद उन्होंने दिल्ली बात करने के बारे मे भी बताया था। फिर मिडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि "जब कनहु से कोय उपाय नय रहेगा त जहर खा लेंगें आव क्या करेंगे"
जब हम और आप अपने अपने घरों में गहरी नींद सो रहे थे, तब आज सुबह करीब तीन बजे पटना पुलिस के साथ ASP लिपि सिंह और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र अनंत सिंह के सरकारी आवास पर गिरफ्तार करने पहुँचे। लेकिन वहाँ पर अनंत सिंह नही मिले। जो लोग वहां पर रह रहे थे उसका मोबाइल जब्तकर पूछताछ किया गया। तो पता चला कि कल शाम 5 बजे ही निकले है अभी तक नही आये है। साथ ही अनंत सिंह के सरकारी आवास में रह रहे छोटन सिंह नाम के एक फरारी को गिरफ्तार किया गया जिसपर विवेका पहलवान के ऊपर गोली चलाने का आरोप है। उसके बाद पुलिस ने फरारी को संरक्षण देने के जुर्म में एक और मुकदमा लगाया है।
अब सवाल यह उठता है कि अनंत सिंह फरार क्यों हुए। कानून के जानकार बताते हैं कि जिस तरह का मुकदमा उनपर दर्ज किया गया है उसमें बाहर रहकर बेल की कोई गुंजाइश नहीं है। तो क्या अनंत सिंह खुद को हारा हुआ महसूस कर रहे हैं, या उन्हें लगता है कि "अब कोय उपाय नय हई" किसी भी मिडिया का ध्यान इस ओर नही गया है कि वो अपनी गुहार लेकर दिल्ली भी जा सकते हैं। आने बाले वक्त के साथ हम हर अपडेट आप तक पहुचाते रहेंगें। हमारे साथ जुड़े रहने के लिए वेबसाइट को फॉलो कर लीजिए...
